29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निठारी कांड: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- हाईकोर्ट के फैसले की समीझा करेगी सरकार, जरूरत पड़ी तो जाएगी सुप्रीम कोर्ट

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि निठारीकांड के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले की सरकार समीक्षा करेगी। यदि जरूरत पड़ी तो सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 19 Oct 2023, 9:31 PM IST

kp_maurya_.jpg

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले ग्रेटर नोएडा में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे। केशव प्रसाद मौर्य ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी को बधाई दी है। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वहीं, गुरुवार शाम को निठारी हत्याकांड पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के फैसले का समीझा करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी।"

सुरेंद्र कोली को मिली थी फांसी की सजा
दरअसल सोमवार को हाईकोर्ट ने सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को 2005- 06 के निठारी मामले में बरी कर दिया। हालांकि, इस खौफनाक निठारी केस में पुलिस की कई लापरवाहियां भी सामने आईं थीं। इसकी वजह से कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हुई थी। दो कांस्टेबल को बर्खास्त भी किया गया था। बाद में ये केस सीबीआई के पास गया और CBI ने 16 मामले दर्ज किए थे। इनमें से सुरेंद्र कोली को 14 मामलों में फांसी की सजा मिली। मनिंदर सिंह पंढेर के खिलाफ 6 मामले दर्ज हुए थे जिनमें से 3 में उसे फांसी की सजा दी गई थी।

निठारी कांड में छोटे बच्चों को निशाना बनाकर किए गए खौफनाक अपराध की यादें ताजा कर दीं, जो दिल्ली के पास नोएडा के एक बंगले के पीछे कंकाल के अवशेष मिलने से सामने आया था। पीड़ितों के परिवारों ने अन्याय का दावा किया था।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा में चला 'बुलडोजर', 40 करोड़ रुपए की जमीन को करवाया कब्जामुक्त

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग