26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिन होगा ट्विन टावर का फुल रिहर्सल ब्लास्ट, नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 6 घंटे बंद रहेगी आवाजाही

ट्विन टावर के रिहर्सल और अंतिम ब्लास्ट के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर छह घंटे तक आवाजाही बंद रहेगी। यानी कि तय समय से तीन घंटे पहले व तीन घंटे बाद तक एक्सप्रेस-वे के करीब 15 किमी लंबे दायरे में आवागमन पर रोक लगा दी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 17 Aug 2022, 10:56 AM IST

noida_expressway_will_remain_closed_for_6_hours_on_rehearsal_blast_of_twin_towers.jpg

सुपरटेक ट्विन टावर को ध्वस्त करने का का कार्य अपने अंतिम चरण में है। जिसका फुल रिहर्सल ब्लास्ट 25 अगस्त को किया जाएगा। उसके बाद 28 अगस्त को अंतिम ब्लास्ट किया जाएगा। इस रिहर्सल और अंतिम ब्लास्ट के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर छह घंटे तक आवाजाही बंद रहेगी। यानी कि तय समय से तीन घंटे पहले व तीन घंटे बाद तक एक्सप्रेस-वे के करीब 15 किमी लंबे दायरे में आवागमन पर रोक लगा दी जाएगी। साथ ही मुख्य मार्ग और एक्सप्रेस-वे के दोनों साइड की सर्विस रोड व उससे जुड़ी अंदरूनी सड़कों पर वाहन चलाने पर रोक रहेगी। ऐसे में वाहनों के आवागमन के लिए डायवर्जन प्लान बनाकर तैयार किया गया है।

यह भी पढ़े - नोएडा के इन पार्क में मनाइए वीकेंड, कम बजट में मिलेगा फुल मस्ती का मौका

सुरक्षा कारणों से बंद रहेगी आवाजाही

बता दें कि ट्विन टावर एक्सप्रेस-वे से चंद कदम की दूरी पर स्थित है। इसलिए जिस दिन ट्विन टावर को विस्फोटक लगाकर गिराया जाना है, उस दिन सुरक्षा कारणों से इसके आसपास की अंदरूनी सड़कों के अलावा दोनों तरफ से फरीदाबाद फ्लाईओवर समेत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को दोनों तरफ से नोएडा ट्रैफिक विभाग ने बंद करने का फैसला किया है। इसके लिए डायवर्जन प्लान बनाकर तैयार कर लिया गया है। बस इसे अंतिम रूप देना बाकी है।

ये होगा डायवर्जन रूट

इसके लिए ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को महामाया फ्लाईओवर के पास से सेक्टर-37, शशि चौक, सिटी सेंटर, सेक्टर-71 होकर फेज दो की तरफ निकाला जाएगा। इसी तरह से परी चौक की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को जेपी अस्पताल से पहले लेफ्ट टर्न लेकर बांध मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। जबकि एनएसइजेड से एल्डिको चौक व सेक्टर-108 जाने के लिए एल्डिको चौक से पंचशील अंडरपास की ओर जाना होगा।

यह भी पढ़े - ट्रक में छह फीट लंबा अजगर देख उड़े सबके होश, वाइल्ड लाइफ टीम ने किया रेस्क्यू, देखें

सेक्टर-83 से सेक्टर-92 का रूट

इसके अलावा एनएसइजेड, सेक्टर-83 से सेक्टर-92 चौक और श्रमिक कुंज जाने के लिए एल्डिको चौक से पंचशील अंडरपास की तरफ जाना होगा। सेक्टर-93 श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर-82 जाने के लिए श्रमिक कुंज चौक से गेझा तिराहा की ओर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। सेक्टर-105 हाजीपुरए सेक्टर-108 से एल्डिको चौक होकर सेक्टर-83ए फेज-2 एनएसइजेड जाने वालों को सेक्टर-105 और 108 चौक से गेझा तिराहा या नोएडा एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा। सेक्टर-82 श्रमिक कुंज से फरीदाबाद फ्लाईओवर का उपयोग कर सेक्टर-132 जाने वाले वाहनों को श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर-108 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग