नोएडा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में तीन दिवसीय पेट्रोटेक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। वे यहां पेट्रोटेक प्रदर्शनी में भाग ले रही कंपनियों आैर अन्य देशों के प्रतिनधियों को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का स्वागत खुद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को ही ग्रेटर नोएडा पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रात्रि निवास किया।