26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इनामी’ पर भारी पड़ा Lockdown, चेन्नई से ग्रेटर नोएडा आकर फंस गया बदमाश

Highlights: -आरोपी एक साल से लूट के मामले में फरार चल रहा था -आरोपी कुछ साल पहले ही चेन्नई शिफ्ट हो गया था -नौकरी करने के दौरान उसने लूट व डकैती की घटना को अंजाम दिया करता था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 Jun 2020, 11:39 AM IST

screenshot_from_2020-06-02_11-29-35.jpg

ग्रेटर नोएडा। चेन्नई के शातिर बदमाश को कोतवाली बिसरख पुलिस ने रोजा जलालपुर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार आरोपी एक साल से लूट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी कुछ साल पहले ही चेन्नई शिफ्ट हो गया था और नौकरी करने के दौरान उसने लूट व डकैती की घटना को अंजाम दिया। उस पर आधा दर्जन से ज़्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इस पर चेनई में भी मुकदमे दर्ज हैं। जब से लॉकडाउन लगा था, तब से वह ग्रेटर नोएडा में ही फंस गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक, तमंचा और नकदी बरामद की है।

यह भी पढ़ें : दीवारों पर चस्पा हुए पोस्टर, ‘सांसद लापता हैं, पता लगने पर सूचित किया जाए’

कोतवाली बिसरख पुलिस के कब्जे में आया आरोपी किशन उर्फ कृष्ण शातिर किस्म का लुटेरा है। डीसीपी सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया कि सोमवार को बिसरख पुलिस को 25 हजार के इनामी बदमाश की सूचना मिली थी। बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान की टीम ने आरोपी को रोजा जलालपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मूल रूप से शामली का निवासी है। लेकिन कुछ साल पहले चेन्नई शिफ्ट हो गया था और नौकरी करने के दौरान उसने लूट व डकैती की घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: आमजन के साथ-साथ पुलिस के लिए भी अगले तीन माह चुनाैती भरे: एडीजी

उन्होंने बताया कि इसके बाद कुछ समय पहले यह बदमाश अपने साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा आकर लूटपाट करने लगा। लूट करने के बाद आरोपी वापस चेन्नई और शामली चला जाता था। लॉकडाउन के दौरान ट्रेन सेवा बंद होने की वजह से आरोपी ग्रेटर नोएडा में ही फंस गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग