
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा। कासना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार में करीब 3 लाख रुपये की भारी मात्रा में अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की गयी है। पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस कमीश्नरेट गौतम बुध्द नगर आबकारी विभाग के साथ संयुक्त रूप से होली पर्व पर अवैध शराब की बिक्री व पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के लिए अवैध शराब की तस्करी करने वाले माफियाओं के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग के अभियान चला रहा है।
इसी दौरान आबकारी विभाग को इनपुट मिला की शराब की बड़ी खेप हरियाणा से यूपी लाई जा रही है। कासना पुलिस और आबकारी विभाग ने बैरिकेटिंग लगा कर वाहनो की जांच शुरू कर दी। चेकिंग अभियान के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार को चेकिंग के लिए रुकवाया। लेकिन फॉर्च्यूनर कार ड्राईवर घबरा गया और गाड़ी लेकर भागने लगा, जिस पर आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने फॉर्च्यूनर कार को घेराबंदी कर पकड़ लिया और जब उसकी चेकिंग की गई तो भारी मात्रा में अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की गयी।
आबकारी विभाग के निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार ड्राईवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम इंद्रजीत पुत्र प्रेम सिंह बताया। ये शराब होली पर्व पर व पंचायत चुनावों पर अवैध शराब की बिक्री के लिए ले जा रही थी। अधिकारियों का कहना है की पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को आबकारी धाराओ में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Published on:
28 Mar 2021, 10:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.