1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: एंबुलेंस कर्मचारी युवक को छोड़ भागे, पुलिस ने पहुंचाया घर

Highlights . एंबुलेंस कर्मचारी की बड़ी लापरवाही आई सामने. हॉस्पिटल से किया गया क्वारंटाइन. आस—पास के लोगों ने पुलिस दी सूचना
less than 1 minute read
Google source verification
corona.png

ग्रेटर नोएडा। एंबुलेंस कर्मचारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हॉस्पिटल में क्वारंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज किए गए युवक को एंबुलेंस कर्मचारी रास्ते में ही छोड़ कर भाग गए। भटक रहे युवक को देखकर आस—पास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को युवक ने अपनी रिपोर्ट दिखाई। जिसके बाद पुलिस न युवक के परिजनों से संपर्क कर उसे घर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, मुरलीधर ग्रेटर नोएडा की एक निर्माणाधीन पावर स्टेशन पर काम करता है। कोरोना संदिग्ध को देखते हुए नोएडा के एक अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया था। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घर के लिए एंबुलेंस से रवाना किया गया। लेकिन एंबुलेंस कर्मचारी घर न छोड़कर दादरी के मुख्य चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया।

इधर-उधर भटक रहे युवक को आस—पास के लोगों ने संदिग्ध समझा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्थ विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर युवक का चेकअप कराया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छोड़ा गया था।


यह भी पढ़ें: Coronavirus संदिग्ध मरीज ने सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग