30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश ने छुड़ाई कंपकंपी, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी आई सामने

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में 8 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा। इसकी वजह से मौसम में बदलाव होगा, जिसका असर 8 और 9 जनवरी को दिखाई देगा। यूपी-दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने डबल अलर्ट जारी किया है।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 30 Oct 2024, 1:30 PM IST

rain will wreak havoc hail will fall new prediction of meteorological department

उत्तर भारत में पड़ रही कंपकंपाती सर्दी के बीच अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 8 से 10 जनवरी के बीच बारिश का नया दौर आएगा। इस दौरान कुछ राज्यों में ओले भी पड़ेंगे, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना हैं।

वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक घने से घना कोहरा रहेगा। उसके बाद ही धीरे-धीरे कोहरे में कमी आएगी। वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो यहां तमिलनाडु में आने वाले पांच दिनों तक और केरल में दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 जनवरी को ऐसी ही स्थिति रहेगी। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6-10 जनवरी को घना कोहरा देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक मिनिमम टेम्प्रेचर में कोई कमी नहीं आएगी, जबकि उसके बाद दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है।

उत्तर भारत का ऐसा रहेगा मौसम
उत्तर पश्चिम भारत में आठ जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में 8 और 9 जनवरी को हल्की बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के उत्तरी इलाकों में भी 8 और 9 को तेज बारिश होगी और आंधी तूफान की चेतावनी दी गई है।

यहां बारिश ने छुड़ाई कंपकंपी
बात यूपी के मौसम की करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से हल्की बारिश दर्ज हुई। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर घना से घना से अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर शीत से अत्यधिक शीत दिन की स्थिति रही।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग