पिछले कई साल से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एरिया में सरिया का अवैध कारोबार फैला है। कभी दादूपुर का हरेंंद्र प्रधान इस गोरखधंधे से जुड़ा था। हरेंद्र प्रधान की हत्या कर दी गई थी। हरेंद्र प्रधान की हत्या में सुंदर भाटी गैंग का नाम सामने आया था। बाद में कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना और सुंदर भाटी भी इस कारोबार से जुड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार सरिया का हर माह करोड़ों रूपये का कारोबार होता है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एरिया में बिल्डर प्रोजेेक्ट होने की वजह से यह धंधा फल-फुल रहा है। सरिया माफिया कंपनी, धर्मकांटा मालिकों से साठगांठ कर लेते है। दरअसल में कंपनी से अधिक सरिया ट्रक में भरा जाता है और मिलीभगत उसे कम दिखाया जाता है। कंपनी से ट्रक निकलने के बाद में माफिया सरिया को ट्रक से उतार लेते है और मार्केट में बेच दिया जाता है। बिल्डर साइट होने की वजह से पिछले कुछ सालों में प्रतिदिन करीब 200 से अधिक ट्रक सरिया जिले में आता था। एक बंडल भी ट्रक से उतारा जाए तो उसकी कीमत 8 से 10 लाख रुपये बैठ जाती है। बड़े मुनाफे के खेल में बड़े बदमाश भी शामिल हो गए। सपा और बसपा सरकार में यह धंधा खुब चला, लेकिन बीजेपी सरकार में पुलिस ने माफियाओं पर शिकंजा भी कसा। फिलहाल यह गैंग एक-दूसरे की मुखबिरी भी कर रहे है।