
स्टोरीडेक की लांचिग के मौके पर जुटे दिग्गज सितारे
आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियों ने भाग लिया। इस दौरान स्टोरीडेक फिल्म और मनोरंजन उद्योग के प्रसिद्ध सितारों की उपस्थिति के बीच लॉन्च किया गया। स्टोरीडेक के मालिक आनंद और पल्लवी गुप्ता हैं।
कार्यक्रम में अभिनेता राहुल महाजन, समीक्षा भटनागर, गुलशन पांडे, शगुफ्ता, गुरलीन चोपड़ा, साहिला चड्ढा, और अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान बताया गया कि स्टोरीडेक पर लाइव होने वाली पूरी फिल्म को लोग अपने परिवार के साथ और अपने घरों में बैठकर देख सकते हैं। यह सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त होगी और किसी भी अश्लील, यौन या खून मारधार से मुक्त होगा।
कार्यक्रम में पहुंचे राहुल महाजन ने कहा कि वो स्टोरीडेक के साथ जुड़कर बहुत खुश हैं। मैं लोगों से अच्छी और साफ फिल्म बनाने का आग्रह करता हूं।"इस दौरान धारावी बैंक की अभिनेत्री समीक्षा भटनागर ने कहा कि स्टोरीडेक की यूएसपी संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन है। उनको निपुण अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला और टीम अपना काम अच्छी तरह से जानती है।
स्टोरीडेक की आने फिल्मों में अवरुद्ध, ब्लैक जस्टिस, हयात, रजवाडो, मेरा बाप कौन है, टैलेंट हंट 2023, 3 युगल, लघु फिल्म महोत्सव, जूलिया, एक शाम आप के नाम, जफर, बटरफाइल्स, भगवान शैतान चले छुट्टी है। यह फिल्में हिंदी में उपलब्ध है और भविष्य में इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में डब किया जाएगा।
युवाओं में लोकप्रियता और मांग के कारण डिजिटल प्लेटफॉर्म के दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ है। आनंद और पल्लवी गुप्ता ने कहा कि परिवार के अनुकूल स्टोरीडेक लोगों को मनोरंजन उपलब्ध कराएगा।
Updated on:
14 Dec 2022 11:27 am
Published on:
13 Dec 2022 08:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
