ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस को लेकर सरकार सावधानी बरत रही है और इसे महामारी घोषित कर स्कूल, कॉलेज बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। उधर, ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में इन आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कारण, सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी की छुट्टी होने के बाद भी मेडिकल छात्रों की छुट्टियां नहीं की गई है।