नोएडा. कुख्यात माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी उर्फ प्रेम प्रकाश सिंह की हत्या की जांच में तमाम जांच एजेंसी कर रही है। लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट सुराग हत्याकांड को लेकर नहीं सामने आया है। एडीजी, डीआईजी से लेकर पुलिस के अन्य अफसर भी पूरे मामले में सुनील राठी से पूछताछ कर चुके है। शुरूआत से ही माना जा रहा है कि मुन्ना की गोली मारकर सुनील राठी ने हत्या की है। पुलिस अभी सुनील राठी का मोबाइल तक भी नहीं खोज पाई है। सीडीआर के जरिए हत्या की मुख्य वजह को तलाशने में जुटी है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले मुन्ना बजरंगी और सुनील राठी के बीच में मुलाकात हुई थी। बातचीत का दौर काफी लंबा चला था। बाद में सुनील सोने के लिए तन्हाई बैरक में चला गया था।