ज्योतिषाचार्य शिवा गौड ने बताया कि भद्रा काल में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। हालांकि भद्रा काल में तंत्र-मंत्र, राजनीतिक और अदालती जैसे कार्य फलदायक बताए गए है। भद्रा काल की शुरूआत और समाप्ति भी अशुभ होती है। लिहाजा इस दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं होते है। पुराणों के अनुसार भद्रा शनिदेव की बहन और सूर्य की पुत्री मानी गई है। भद्रा का स्वभाव भी शनि की तरह कड़क बताया जाता है। शास्त्र और पुराणों के अनुसार धरती लोक की भद्रा सबसे अधिक अशुभ होती है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि भद्रा तीनों लोकों में घूमती है। जब यह मृत्युलोक में होती है, उस दौरान शुभ कार्यों में बाधक या नाश करती है। चन्द्रमा कर्क, सिंह, कुंभ व मीन राशि में होती है तो भद्रा विष्टि करण का योग होता हैं जब यह पृथ्वीलोक में रहती है। इस समय सभी कार्य शुभ कार्य वर्जित होते हैं।