27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​बिहार ही नहीं यूपी में भी जगलराज, कार पर लिखा था पुलिस, 3 लडकों ने शहरभर में लडकी से की दरिंंदगी

आरोपी पर सगे भाई से भी ज्यादा करती थी विश्वास

2 min read
Google source verification
rape

ffhhhhh

ग्रेटर नोएडा. बिहार में दिनदहाड़े छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के बाद में एक तरफ लोग सख्ते में है। बिहार के सहरसा एरिया में घर जा रही छात्रा के साथ में मनचलों ने छेड़छाड की। उसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर से जहां शर्मशार किया है, वहीं यूपी के ग्रेटर नोएडा में भी एक छात्रा के साथ में दरिंदगी की गई। पुलिस लिखी कार में छात्रा को अगवा किया गया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

एक आरोपी को मानती थी सगा भाई

26 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया है। राखी बांधकर बहनों ने सुरक्षा का वचन लिया। रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाई को तो राखी बांधी ही, साथ ही पुलिसकर्मियों को भी राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। लेकिन रक्षाबंधन के एक दिन बाद ही एक भाई ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। एक किशोरी युवक को अपना सगे भाई की तरह मानती थी। आरोप है कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी को अगवा कर लिया और उसके साथ में गैंगरेप किया। पीडिता की तहरीर पर दनकौर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट, अपहरण व गैंगरेप की धाराओं में मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने 2 आरोपियों को भी अरेस्ट कर लिया है।

यह भी पढ़ें: हाईटेक शहर के इस गांव में आजादी के 71 साल बाद आई बिजली तो खुशी से झूम उठे लोग

जानकारी के अनुसार, दनकौर के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी का स्विफ्ट डिजायर कार सवार 3 युवकों ने अपहरण कर लिया था। उस दौरान किशोरी घर से शौच के लिए जा रही थी। उसके बाद में तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ में 3 युवकों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि किशोरी के विरोध करने पर उसके साथ में मारपीट की गई। बताया गया है कि किशोरी एक युवक को सगे भाई की तरह मानती थी। लेकिन उसने भाई के रिश्ते को तार-तार कर दिया और 2 दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। किशोरी क्लास नौ की छात्रा है। उसे बुरी तरह नोंचने के बाद में धनौरी गांव के सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस घटना का मुख्य आरोपी छात्रा की सहेली का दोस्त बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी अरुण पुलिस की गिरफ्त से फरार है। घटना के बाद दनकौर पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा दिया है। दनकौर कोतवाली पुलिस ने झालड़ा निवासी अरुण, कालू और अजय के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद से पीड़िता डरी हुई है। किशोरी की माने तो वह अजय को सगे भाई की तरफ मानती थी। उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह इस तरह की घटना को अंजाम देगा। दनकौर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि 3 आरोपियों के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार में कुछ मनचलों ने स्कूल जाने वाली छात्रा के साथ में दिनदहाड़े छेड़खानी की। पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो में छात्रा मनचलों से छेड़छाड़ न करने की विनित कर रही है। पीड़िता साइकिल से घर जा रही है। लड़कों ने घेरकर छेड़खानी करनी शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई घटना से लोग सख्ते में है। यह घटना सहरसा में हुई।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल प्राइस टुडेः आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां घर बैठे जानिए 28 अगस्त का रेट