
ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा के परिणाम आने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जुड़वा बहनों ने कमाल कर दिया। दोनों बहनों की शक्ल तो एक जैसी है ही, लेकिन एग्जाम रिजल्ट में दोनों ने एक जैसे मार्क्स और प्रतिशत लाकर भी लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल, मानसी और मान्या का जन्म 3 मार्च, 2003 को 9 मिनट के अंतराल पर हुआ था। दोनों की शक्ल हूबहू मिलती है और आवाज भी एक जैसी ही है।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में सुचेतन राज सिंह (पूर्व सैनिक) और उनकी पत्नी जया सिंह रहती हैं, जो कि मूलरूप से हाथरस निवासी हैं। इनकी दो जुड़वां बेटियां मानसी व तन्वी हैं। ये दोनों ग्रेटर नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। परिवार के लोग बताते हैं कि दोनों की पसंद भी मिलती जुलती है और दोनों को बैडमिंटन बहुत पसंद है। वहीं सोमवार को आए सीबीएसई 12वीं के परिणाम में दोनों ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इतना ही नहीं, दोनों बहनों के नंबर सभी सब्जेक्टों में भी एक जैसे हैं। जो लोगों को बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
मानसी ने बताया कि दोनों ही बहनें एक साथ बैठकर पढ़ाई करती हैं और इस दौरान एक दूसरे की दिक्कतें दूर करती हैं। कक्षा नौ से ही दोनों एस्टर पब्लिक स्कूल में पढ़ रही हैं। दोनों बहनें इंजीनियर बनना चाहती हैं और दोनों को ही बैडमिंटन पसंद है। मान्या ने बहुत मेहनत की और बोर्ड परीक्षाओं में मुझसे अधिक मार्क्स की उम्मीद कर रही थी, लेकिन हमारे मार्क्स एक जैसे आए हैं। इससे पहले हाईस्कूल में दोनों में केवल एक प्रतिशत का अंतर था। 10वीं में जहां मान्वी को 98 प्रतिशत, तो वहीं मानसी को 97 प्रतिशत अंक मिले थे।
12वीं परीक्षा में नंबर
विषय मानसी-मानवी के नंबर
अंग्रेजी -98
फिजिक्स- 95
कैमिस्ट्री- 95
गणित- 92
फिजिकल एजुकेशन- 93
कंप्यूटर साइंस- 97 (Additonal Subject)
Updated on:
16 Jul 2020 10:58 am
Published on:
16 Jul 2020 10:54 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
