23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Greater Noida / यूपी निकाय चुनाव: मायावती के घर में बसपा की राह मुश्किल

यूपी निकाय चुनाव: मायावती के घर में बसपा की राह मुश्किल

दादरी सीट पर यूपी की पूर्व सीएम मायावती और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 22 Oct 2017, 10:34 AM IST

mayawati

ग्रेटर नोएडा। निकाय चुनाव में इस बार दादरी सीट पर प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि दादरी सीट पर यूपी की पूर्व सीएम मायावती और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। दरअसल, भाजपा अपना जीत का सिलसिला जारी रखने का प्रयास करेगी। वहीं, मायावती अपने गृह जनपद में हर हाल में जीतना चाहेंगी।

ऋण मोचन योजना: तीसरे चरण में 4733 किसानों का होगा कर्ज माफ

पिछली बार गीता पंडित पर खेला था दांव

पिछली बार भी डॉक्टर महेश शर्मा ने यहां पर भाजपा नेता विजय पंडित की पत्नी गीता पंडित पर दांव खेला था। माना जाता है कि डॉक्टर महेश शर्मा के कहने पर ही गीता पंडित को भाजपा ने नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष के लिए टिकट देकर मैदान में उतारा था। गीता पंडित इस बार भी बीजेपी से टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। हालांकि, भाजपा नेता मनोज गोयल भी टिकट पाने की कतार में खड़े हुए हैं। संभावित प्रत्याशियों की कतार में दोनों नेेताओं के नाम आगे चल रहे हैं। पिछली बार गीता पंडित ने शानदार जीत दर्ज की थी, जिसे देखते हुए पार्टी पुराने प्रत्याशी पर ही दांव खेल सकती है। हालांकि, अभी भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

प्रदेश में ‘ऊर्जा मित्र’ योजना शुरू, अब ऐसे मिलेगी बिजली कटौती की रियल टाइम सूचना

बसपा भी तलाश रही संभावना

वहीं, बसपा भी नगरपालिका परिषद के चुनाव में संभावना तलाशने की हरसंभव कोशिश में जुटी है। बसपा से रविंद्र राव और अय्यूब मलिक लाइन में खड़े हैं। इनमें दोनों ही संभावित प्रत्याशियों की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि, अय्यूब मलिक को टिकट देकर पार्टी मुस्लिम वोटरों को लुभाने का प्रयास कर सकती है। उधर, समाजवादी पार्टी दादरी के विक्रम ठेकेदार को अपना प्रत्याशी बनस सकती है जबक‍ि कांग्रेस विकल भाटी को टिकट दे सकती है। विकल भाटी हाल ही में बसपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सूत्रों की मानें तो विकल भाटी के अलावा भी पार्टी किसी पर विचारक कर सकती है।

मुरादाबाद आएंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, निकाय चुनाव के लिए बनाएंगे रणनीति

बदलेंगे समीकरण

दादरी के मुस्लिम वोटर दो खेमों में बंटते हुए नजर आ रहे हैं। अय्यूब मलिक के अलावा कई दिग्गज निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, सपा और कांग्रेस गुर्जर प्रत्याशियों पर दांव खेलने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि दादरी सीट पर इस बार कड़ी टक्कर होगी।