दादरी-छलेरा-नोएडा रोड पर दादरी और नोएडा को जोड़ने वाला सबसे पुराना रास्ता है। यहां सूरजपुर में इनदिनों सड़क की हालत काफी खस्ता है। जगह-जगह रोड टूटी हुई। रोड टूटने की वजह से जलभराव रहता है। जलभराव होने की वजह से आए दिन कोई न कोई वाहन गड्ढे में फंस जाते है। लोगों का आरोप है कि रोड पूरी तरह टूट चुकी है। गड्ढों में फंस कर बाइक सवार पानी में गिर जाते है। साथ ही चोटिल भी हो जाते है। औद्योगिक नगरी होने की वजह से यहां देश-देश के कोने-कोनेे से माल लेकर आने वाले कर्मिशयल वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। वहीं सूरजपुर के तिलपता गांव में एशिया का सबसे बड़ा कटेंनर डिपो भी है। लोगों का आरोेप है कि उसके बाद भी सिर्फ कागजों में ही सड़क गड्ढामुक्त हुई है।