21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: अगले 48 घंटे बाद बदल जाएगा मौसम, पूरब से पश्चिम तक IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव

Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बाद मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही पूरब से लेकर पश्चिम तक रेड अलर्ट जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification
Weather Update: अगले 48 घंटे बाद बदल जाएगा मौसम, पूरब से पश्चिम तक IND ने जारी किया रेड अलर्ट, चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव

Weather Update: अगले 48 घंटे बाद बदल जाएगा मौसम, पूरब से पश्चिम तक IND ने जारी किया रेड अलर्ट, चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी में लोग चिल्लाती गर्मी से त्रस्त हो चुके हैं। हालांकि अब मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे यूपी के मौसम में बदलाव होने वाला है। पूर्वानुमान ये भी है कि 17 जून को पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के लेटेस्ट भविष्यवाणी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लोगों को 18 जून तक चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है। यानी मौसम माडल्स रिपोर्ट के अनुसार स्थितियों में बदलाव आने वाला है।

चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। जिसमें पूर्वी प्रयागराज, झांसी में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं कानपुर में भी तापमान 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इसके अलावा वाराणसी, बहराइच, हमीरपुर, बुलंदशहर, लखनऊ, हरदोई और बरेली जैसे शहरों में 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान चल रहा है।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी! यूपी के 57 जिलों में भर्ती शुरू करेगा पर्यटन विभाग, आगरा-मथुरा में एक जुलाई से होंगे बड़े बदलाव

इस कारण बढ़ रही गर्मी (Weather in UP)

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो लंबे समय से जारी हीट वेव इंडो-गैंगेटिक मैदानों और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में हाल के सालों में देखी गई सबसे गंभीर हीट वेव में से एक रही है। यूपी में लगातार तापमान के बढ़ने के पीछे का कारण लगातार शुष्क मौसम, साफ आसमान और गर्म, शुष्क पश्चिमी हवाएं हैं। ये हवाएं सिंध, बलूचिस्तान और थार रेगिस्तान के शुष्क क्षेत्रों से आती हैं। जिससे गर्मी और बढ़ जाती है।

18 जून के बाद बदलेगा मौसम (Weather Changed in UP)

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यूपी को अब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि यूपी में 18 जून से मौसम बदलने की संभावना है। डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की उम्मीद है। इसके अलावा इस परिसंचरण से उत्तराखंड की ओर एक ट्रफ बढ़ेगा। जो उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इससे आर्द्रता में वृद्धि होगी। जिससे मानसून के धीरे-धीरे आने का मार्ग बनेगा। मानसून पहले पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में पहुंचेगा और फिर 20 या 21 जून तक उत्तर पश्चिमी भागों की ओर बढ़ेगा।

बारिश देगी गर्मी से राहत (IMD Rain Alert in UP)

भीषण गर्मी से राहत बारिश के रूप में आएगी। 18 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। 20 जून तक राज्य के मध्य भागों में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है। ये बहुप्रतीक्षित मानसूनी बारिश न केवल भीषण गर्मी से राहत लाएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश में जल स्थिति में भी काफी सुधार करेगी। राज्य के सूखे क्षेत्रों को अंततः अच्छी बारिश मिलेगी, जिससे मिट्टी की नमी बढ़ेगी और जल की कमी पूरी होगी।