
तापमान में दिखेगा उतार चढ़ाव
हल्की गर्मी के साथ ठंडी हवाओं का भी आगमन हो चुका है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त ठंडी हवाएं आ रही हैं। इसके प्रभाव से वातावरण में हल्की से ठंडक रात में महसूस हो रही है। दिन में ठंडी हवा का असर हल्का रहता है, यह सिलसिला अभी चलेगा। जबकि दो दिनों बाद मौसम फिर बदल जाएगा। 10, 11 और फरवरी को हो सकती है, बारिश।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आज नौ फरवरी से वातावरण में बहुत बदलाव दिखेगा। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। ऐसे में अगले दो से तीन दिन मौसम शुष्क रह सकता है। जिसके कारण दिन में गर्मी का अहसास होगा और रात में तेज ठंडी हवा चलेगी। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाओं से तापमान में आंशिक प्रभाव पड़ सकता है।
आज से दिखेगा मौसम में बदलाव, 5.1 डिग्री से 10.4 डिग्री
उत्तर प्रदेश में दिन के समय बर्फीली हवाओं के साथ चटख धूप तो शाम से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आज दोपहर का तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं रात का तापमान 5.1 डिग्री से 10.4 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। आंचलिक मौसम केन्द्र लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम सूखा रहेगा। लखनऊ में सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। दोपहर को ठंडी हवाओं के साथ तेज धूप निकलेगी। यहां दिन का तापमान 22 डिग्री और रात का तापमान 8 डिग्री रहने की उम्मीद है।
लखनऊ का तापमान 2.6 डिग्री नीचे
लखनऊ में सुबह से ही तेज धूप निकली और 19 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इससे धूप में गर्मी और छांव और कमरे के भीतर ठंड का एहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 22.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे था। रात का तापमान 8.5 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से रविवार तक लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में चटख धूप निकलेगी और तेज सर्द हवाएं चलेंगी।
उरई,बलिया सहित नजीबाबाद में कड़ाके की ठण्ड
बृहस्पतिवार को उरई में सबसे तेज धूप निकली। यहां दिन का तापमान 25 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर था। बलिया में दोपहर को ठंड रही। यहां दिन का तापमान 20.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे था। बीती रात को नजीबाबाद में सबसे कड़ाके की ठंड पड़ी।
Published on:
09 Feb 2024 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
