20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Greater Noida / Greater Noida : महिला ने 45 लाख के लिए जीजा संग रची पति की हत्या की साजिश, नहर में फेंका शव

Greater Noida : महिला ने 45 लाख के लिए जीजा संग रची पति की हत्या की साजिश, नहर में फेंका शव

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पति के 45 रुपए हड़पने के लिए पत्नी ने की पति की हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Jul 2021, 11:36 AM IST

greater-noida.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा. पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक पत्नी ने अपने पति को जीजा के साथ मिलकर 45 लाख रुपए के लालच में मौत के घाट उतार दिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो पूरा मामला खुल गया। महिला ने कबूल किया कि उसने अपने जीजा और पास में रह रहे किराएदार के साथ मिलकर अपने पत्नी की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें- एथलीट और रेसलर बने इंटरनेशनल वाहन चोर, 17 लग्जरी कार के साथ तीन गिरफ्तार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जिस तरह से प्रॉपर्टी के रेट बड़े हैं, उसी तरह से रिश्ते भी शर्मसार हुए हैं। कभी भाई चंद पैसे की खातिर अपने ही भाई की हत्या कर देता है तो कहीं बेटा अपने ही पिता की प्रॉपर्टी को लेकर हत्या कर देता है। यह ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के गांव शहदरा का है। जहां एक कलयुगी पत्नी ने पैसे की खातिर अपने जीजा और दो पड़ोसियों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 45 लाख रुपए को हड़पने के लिए उसने अपने जीजा के साथ दो और पड़ोसियों को मिलाकर अपने ही पति की हत्या की है। किसी को कोई शक ना हो इसको लेकर पत्नी ने अपने पति की सूरजपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी।

जब काफी समय बाद भी अजित का कुछ पता नहीं चला तो उसके भाई ने अपनी भाभी के खिलाफ शिकायत दी। इस पर पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला को थाने बुलाया। पुलिस कर्मियों ने जब महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो महिला टूट गई और महिला ने जो पुलिस को बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। बताया जा रहा है कि अजीत के 45 लाख रुपए के लालच में आकर पत्नी ने अपने जीजा और दो किराएदार के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। हत्या के बाद शव को झज्जर की नहर में फेंक आए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजीत की पत्नी कविता के साथ मोहित, हरपत और कपिल को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 16 युवक और 14 युवतियां गिरफ्तार