3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: इस सुपरहिट मूवी में काम कर चुकी यह लड़की नहीं बनना चाहती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, जानिए क्यों?

बहुत सी लड़कियों का सपना होता है कि वह बॉलीवुड की दुनिया में जाएं।लेकिन इस लड़की ने आखिर ऐसा क्यों कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Feb 2018, 8:24 PM IST

Vanshika aggarwal

ग्रेटर नोएडा। मॉडलिंग के क्षेत्र से कई अभिनेत्रियां फिल्मी दुनिया का सफर सफलता पूर्वक तय कर चुकीं हैं। साथ ही ग्लैमर्स की दुनिया में हाथ अाजमाना सभी के लिए सपना होेता है। लेकिन एक ऐसी मॉडल भी है, जो कि फिल्म में किरदार निभा चुकी है।

यह भी पढ़ें-Auto expo 2018: जब वेलेनटाइन-डे पर पिता को लेकर मॉडल को प्रपोज करने पहुंचा सनकी आशिक

उसके बाद भी फिल्म की जगह फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहती है। फिलहाल यह मॉडल आॅटो एक्सपो में यूएम कंपनी की बाइक प्रदर्शित कर रहीं हैं। बॉलीवुड फिल्म हाफगर्लफ्रेंड में श्रद्धा कपूर की दोस्त का किरदार निभा चुकीं वंशिका अग्रवाल दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहीं हैं। दिल्ली में पली-बड़ी वंशिका अग्रवाल के पिता संजीव अग्रवाल पेशे से सीए है। वंशिका अग्रवाल ने बताया कि हौजखास से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। करीब 2 साल पहले क्लास खत्म करने के बाद में बाहर निकली थी। उसी दौरान पास की एक पार्किग में शूटिंग चल रही थी। ये भी अपनी दोस्तों के साथ में शूटिंग के देखने के लिए चली गई।

यह भी पढ़ें-Auto expo 2018: इस भारतीय क्रिकेटर ने लॉन्च की बहतरीन बाइक, पहली बार दिखेगी सड़कों पर

उन्होंने बताया कि वहां हाफगर्लफ्रेंड की शूटिंग चल रही थी। कुछ देर बाद ही उनके पास में फिल्म प्रोड्यूसर करण तेजपाल पहुंचे और उनके सामने फिल्म में श्रद्धाकपूर की फ्रेंड बनने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ था। इसकी जानकारी वंशिका ने अपने पेरेंट्स को दी थी। पेरेंट्स ने मौके पर आकर करण तेजपाल से बात की। उसके बाद में वंशिका फिल्म में शूटिंग के लिए तैयार हुईं। उन्होंने बताया कि फिल्म में काफी मेहनत करनी पड़ती थी। दोपहर को एक बजे फिल्म की शूटिंग शुरू होती थी और सुबह 4 बजे तक चलती थी।

यह भी पढ़ें-गाजियाबाद : लोगों की शिकायत को निपटाने के लिए मेयर ने उठाया ये बड़ा कदम

एक-एक सीन को शूट करने के लिए कई-कई घंटे लगते थे। वंशिका ने बताया कि एक्ट्रेस बनने से ज्यादा अच्छा फैशन डिजाइनर बनना है। उन्होंने बताया कि फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने की वजह से ही अभी आॅटो एक्सपो में आई हूं। उन्होंने बताया कि कभी किसी फिल्म में अगर कोई रोल मिलता है तो निभा सकती हूं। लेकिन एक्ट्रेस के तौर पर करियर नहीं बनाना चाहती हूं।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश