यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि काफी समय से बकाया रकम न भरने पर 28 बिल्डरों को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें 20 बिल्डरों पर 8 से 12 किस्त के करीब 3500 करोड़ रुपये बकाया है। 8 बिल्डर ऐसे हैं, जिन्होंने बकाया के साथ-साथ बायर्स का भी 840 करोड़ रुपये हड़प लिया है। एक महीने में बिल्डर पैसा जमा नहीं कराते हैं, तो भू-राजस्व की तरह बकाया की वसूली की जाएगी।