30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉरिडोर बनेगा यमुना एक्सप्रेस-वे, 10 चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी

यमुना एक्सप्रेस-वे को कम से 10 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी है। इसमे से एक-एक आगरा और ग्रेटर नोएडा की साइड और 4-4 चार्जिंग स्टेशन यमुना एक्सप्रेस-वे के दोनों साइड होने चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 30 Nov 2021, 5:11 PM IST

yamuna_expressway.jpg

ग्रेटर नोएडा. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण की स्थित बहुत ही खराब है। प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर जोर डाला जा रहा है। अब इलेक्ट्रॉनिक वाहन चलाने वालों के लिए खुशी की खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा में बहुत ही जल्द पहला इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि जनवरी 2022 के दूसरे हफ्ते में ग्रेटर नोएडा में पहला इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन खुल जाएगा।

यह भी पढ़ें : गाड़ियों में वीआइपी नंबरों का घटा क्रेज, आरटीओ विभाग को हुआ करोड़ों का नुकसान

ग्रेटर नोएडा में खुलेंगे 100 चार्जिंग स्टेशन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन लगाने वाली कंपनी कनवर्जेसन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के बीच में करार हो चुका है। यह कंपनी ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के चार्जिंग के लिए 100 चार्जिंग स्टेशन खोलेगी। इसके लिए ग्रेटर नोएडा में कहां पर चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे, उसकी तलाश की जा रही है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर खुलेंगे 10 चार्जिंग स्टेशन

यमुना एक्सप्रेस-वे को कम से 10 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी है। इसमे से एक-एक आगरा और ग्रेटर नोएडा की साइड और 4-4 चार्जिंग स्टेशन यमुना एक्सप्रेस-वे के दोनों साइड होने चाहिए। जिससे की इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों को ईंधन को लेकर किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।

वेबसाइट और गूगल से मिलेगी जानकारी

यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे इलेक्ट्रॉनिक वाहन चेकिंग सेंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स सेंटर और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए एक वेबसाइट बनाई जाएगी, जिसमें सभी चार्जिंग स्टेशन के बारे में जानकारी होगी। इसके अलावा आप गूगल के जरिए भी चार्जिंग स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहन को चार्जिंग के लिए शुल्क लगभग तय हो चुका है। लोटेंशन लाइन के लिए 4.5 रुपए प्रति यूनिट और हाईटेंशन लाइन के लिए 5 रुपए प्रति यूनिट की दर होगी। यह भारत में सबसे कम मूल्य है। इसी के साथ चार्जिंग सुविधा के आधार पर भी सर्विस चार्ज को जोड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : सात बच्चों को मिलेंगे 70 लाख रुपये, जाने कौन देगा इतना पैसा

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश