बता दें कि कुछ दिन पहले ही आईजी मेरठ रेंज अलोक कुमार और मेरठ मंडल कमिश्नर अनीता मेश्राम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर सीमा में उलझने के साथ सुस्त रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। साथ ही पीड़ित परिवार ने शासन व प्रशासन से घर से एक व्यक्ति को नौकरी, मुआवजा के साथ ही उनके बच्चे की फ्री एजुकेशन की मांग की थी। पीड़ित परिवार द्वारा स्थानीय पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच सीओ को सौंपी गई थी। सीओ द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपे जाने पर बिसरख कोतवाल समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था।