डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता से इनकार
अयातुल्ला अहमद खातेमी ने तेहरान में ईद की नमाज में इकट्ठा हुए लोगों से कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता असंभव है। उन्होंने कहा, "अमरीकी कहते हैं कि वार्ता के दौरान वे जो कह रहे हैं, उसे स्वीकार करना होगा। यह वार्ता नहीं तानाशाही है। ईरान तानाशाही के खिलाफ खड़ा होगा।" ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई इससे पहले परमाणु समझौते पर ट्रंप के बिना शर्त वार्ता के प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा चुके हैं कि अगर वे (अमरीकी) मिलना चाहते हैं तो ठीक है, अगर वे नहीं मिलना चाहते तो वह इसकी जरा सी भी परवाह नहीं करते।