दुनिया में परमाणु हथियारों की होड़ बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल हालात पर नियंत्रण तो हैं लेकिन सभी महाशक्तियां अपने परमाणु शस्त्र भंडार को समृद्ध कर रही हैं। अमरीका, रूस, ब्रिटेन, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया के पास करीब 13,865 परमाणु हथियार ( nuclear weapon ) मौजूद हैं। 2018 की तुलना में देखा जाए तो 600 हथियार कम हैं। इस बात का भी खुलासा हुआ है कि दुनिया के 90 फीसदी परमाणु हथियार अकेले रूस और अमरीका के पास मौजूद हैं।