बता दें कि रूहानी ने यह बयान जर्मन विदेश मंत्री हिके मास के साथ एक बैठक दौरान दिया। उन्होंने कहा कि अमरीका ने परमाणु समझौते को साथ धोखाधड़ी की औऱ दूसरी ओर EU ने इसके लिए कोई जिम्मेदाराना कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा, अमरीका ईरान पर भारी प्रतिबंध लगाकर अतिवाद फैला रहा है। वहीं, अमरीका दावा करता है कि ईरान अभी भी परमाणु बम बनाने की योजना में है। इससे इनकार करते हुए रूहानी ने कहा, 'इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने अपनी 15 रिपोर्ट्स में ईरान की डील के प्रति वफादारी की जांच की है।' रूहानी ने यकीन दिलाया कि ईरान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए काम कर रहा है और अफगानिस्तान, इराक और सीरिया जैसे देशों में फैले आतंक से लड़ रहा है।