इस संबंध में चीन के उप विदेश मंत्री झांग हानहुई ने कहा, 'हर शिखर सम्मेलन में, शंघाई सहयोग संगठन के संस्थागत ढांचे पर चर्चा की जाएगी। इसमें खासकर आतंकवाद से निपटने को लेकर आर्थिक सहयोग और सुरक्षा सहयोग शामिल होगा। हालांकि, जब झांग से पूछा गया कि क्या सम्मलेन में बहुपक्षवाद चर्चा का आधार होगा तो जवाब में उन्होंने कहा, 'सुरक्षा और विकास SCO के दो प्रमुख मुद्दे हैं। SCO की स्थापना किसी भी निश्चित देश को निशाना बनाने के लिए नहीं है, लेकिन इस स्तर का शिखर सम्मेलन निश्चित रूप से प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संबंध और क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान देगा।'