रियाद। सऊदी अरब में पहली बार एक महिला को उसका सिर कलम कर मौत की सजा दी जाएगी। कनाडा के साथ चल रहे रिश्तों में गतिरोध के बीच सऊदी अरब महिला ऐक्टिविस्ट को सजा ए मौत देने की तैयारी कर रहा है। इस महिला ऐक्टिविस्ट का सिर काटकर उसे मौत की सजा दी जाएगी। 29 साल की इस महिला पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों को बढ़ावा देने का आरोप है।