तेल टैंकरों पर हमले के लिए अमरीका ( America ) ने ईरान ( Iran ) को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि ईरान ने इन आरोपों से इनकार किया है। अमरीका ने गुरुवार को हुए हमले का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ईरानी की सेना एक छोटे से नाव में तेल टैंकर के करीब आते हैं और हमला करते हैं।