आपको बता दें कि अमरीका ने भी ईरान को हमलों का जिम्मेदार ठहराया है। अब सऊदी अरब ने भी यही बात दोहराई है। उधर ईरान इस मामले में किसी भी संलिप्तता से इनकार करता है। क्राउन प्रिंस सलमान ने कहा," हम इस क्षेत्र में युद्ध नहीं चाहते हैं । लेकिन हम अपने लोगों, हमारी संप्रभुता, हमारी क्षेत्रीय अखंडता और हमारे महत्वपूर्ण हितों के लिए किसी भी खतरे से निपटने में संकोच नहीं करेंगे। " उन्होंने आगे कहा, "ईरानी शासन ने तेहरान में जापानी प्रधानमंत्री की यात्रा का सम्मान नहीं किया।" सऊदी प्रिंस ने आरोप लगाया कि ईरान ने जानबूझकर जापानी पीएम की यात्रा का मजाक बनाने के लिए इन हमलों को अंजाम दिया। बता दें कि सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालिद अल-फलीह ने पहले हमलों के लिए "तेज और निर्णायक" प्रतिक्रिया का आह्वान किया था।