14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UAE का बड़ा फैसला, नॉर्थ कोरिया के नागरिकों पर लगाया वीजा बैन, राजनयिक संबंध भी खत्म

संयुक्त अरब अमीरात सरकार नॉर्थ कोरियाई कंपनियों को भी अपने सात अमीरातों में काम करने की अनुमति नहीं देगी।

2 min read
Google source verification
north korea

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया की ओर से जारी मिसाइल व परमाणु परीक्षण कार्यक्रम के चलते अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूएई ने बड़ा कदम उठाते हुए नॉर्थ कोरिया पर वीजा बैन लगा दिया है। यूएई अब नॉर्थ कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा जारी नहीं करेगा। इसके साथ ही उसने प्योंगयांग के साथ राजनयिक संबंधों में कमी कर दी है। इससे पहले कुवैत और कतर भी उत्तर कोरिया के साथ ऐसा कर चुके हैं।

परमाणु परीक्षण से नाराज यूएई

सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार यूएई सरकार ने नॉर्थ कोरिया में अपने अनिवासी राजदूत और साथ ही अपने यहां उसके अनिवासी राजदूत का मिशन भी खत्म करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात सरकार नॉर्थ कोरियाई कंपनियों को भी अपने सात अमीरातों में काम करने की अनुमति नहीं देगी। बता दें कि यूएई प्योंगयांग के परमाणु परीक्षण कार्यक्रम से नाराज है। उधर, प्योंगयांग की ओर से मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम का सिलसिला बादस्तूर जारी है। उसकी ओर से पिछले दिनों किए गए ब्लैस्टिक मिसाइल की रेंज 6700 किलोमीटर बताई गई, जिससे अलस्का समेत कई क्षेत्रों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

प्रतिबंधों का नहीं कोई असर

आपकों बता दें कि नॉर्थ कोरिया लगातार परमाणु परीक्षण कर रहा है। पिछले दिनों प्योंगयांग की ओर से हाइड्रोजन बम परीक्षण किया गया था। यही नहीं प्योंगयांग लगातार अमरीका को बर्बाद करने की धमकी भी दे रहा है। उधर, अमरीका ने भी नॉर्थ कोरिया को चेतावनी देते हुए उसे तबाह करने की बात कही है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह मुद्दा यूएन महासभा में भी उठा चुके है, यूएन की ओर से नॉर्थ कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए गए थे, बावजूद वह सारे प्रतिबंधों को दरकिनार कर अपनी धमकी भरे लहजे से बाज नहीं आ रहा है। यूएई अब नॉर्थ कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा जारी नहीं करे