4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नॉर्थ कोरिया में भूकंप के झटके, साउथ कोरिया ने जताई हाइड्रोजन बम परीक्षण की आशंका

साउथ कोरिया के एक्सपर्ट का मानना है कि भूकंप के ये झटके नॉर्थ कोरिया की ओर से किए गए परमाणु परीक्षण का परिणाम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 13 Oct 2017, 12:07 PM IST

North Korea

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया की ओर से जारी परमाणु परीक्षण कार्यक्रम के सिलसिले के बाद परीक्षण स्थल के निकट गुरुवार रात को भूकंप के झटके महसूस गिए गए। इस भूकंप की तीव्रता 2.9 के आसपास मापी गई है। वहीं साउथ कोरिया के एक्सपर्ट का मानना है कि भूकंप के ये झटके नॉर्थ कोरिया की ओर से किए गए परमाणु परीक्षण का परिणाम है। इस एक्सपर्ट ने प्योंगयांग पर एक ओर हाइड्रोजन बम परीक्षण करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि भूकंप के ये झटके प्राकृतिक थे या फिर हाइड्रोजन बम परीक्षण का परिणाम है।

एक्सपर्ट ने बताया परमाणु परीक्षण

उधर, यूएस जिऑलजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक देर रात 1 बजकर 41 मिनट पर 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। जबकि भूकंप का केंद्र प्युंगये-री परमाणु परीक्षण स्थल के उत्तर में था। इस अमरीकी एजेंसी के हवाले से खबर आई है कि नॉर्थ कोरिया के पूर्व परमाणु परीक्षण स्थल पर हुई। हालांकि भूकंप के लक्षणों पर अभी विचार चल रहा है। बताया गया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि भूकंप के ये झटके प्राकृतिक कारणों से थे या फिर मानवजनित है।

प्रतिबंधों का नहीं कोई असर

आपकों बता दें कि नॉर्थ कोरिया लगातार परमाणु परीक्षण कर रहा है। पिछले दिनों प्योंगयांग की ओर से हाइड्रोजन बम परीक्षण किया गया था। यही नहीं प्योंगयांग लगातार अमरीका को बर्बाद करने की धमकी भी दे रहा है। उधर, अमरीका ने भी नॉर्थ कोरिया को चेतावनी देते हुए उसे तबाह करने की बात कही है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह मुद्दा यूएन महासभा में भी उठा चुके है, यूएन की ओर से नॉर्थ कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए गए थे, बावजूद वह सारे प्रतिबंधों को दरकिनार कर अपनी धमकी भरे लहजे से बाज नहीं आ रहा है।