मक्का: सऊदी अरब में बेशक दशकों पुराने नियम को हटाते हुए महिलाओं को ड्राइविंग पर आधिकारिक अनुमति मिल चुकी है, लेकिन कुछ लोगों को ये काम खुदा की मर्जी के खिलाफ लगता है। मक्का प्रांत में कुछ पुरुषों ने एक महिला की कार में आग लगा दी है। उनका कहना है कि महिलाओं का ड्राइविंग करना खुदा के नियमों के खिलाफ है।