मध्य प्रदेश की पहली इतनी विशाल प्रतिमा भी 2024 में ही बनकर तैयार हो जाएगी। श्री राम की इस प्रतिमा का प्रदेश के साथ साथ देशभर के श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है। करीब 1500 वर्ग फीट के इलाके में इस मंदिर को तैयार किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं गुना जिले में स्थित राम टेकरी की, जहां श्री राम की 111 फीट की ऊंची प्रतिमा आकार लेने जा रही है। बता दें कि इस मूर्ति का निर्माणकार्य सन 2019 से शुरू हुआ था जो अबतक 75 फीसदी से अधिक बनकर तैयार हो चुकी है। दावा ये भी किया जा रहा है कि मूर्ति इसी साल बनकर तैयार हो जाएगी।