
बारिश का कहर: कहीं ढहा मकान... कहीं पुलिया में बहा युवक, जाने शहर में बारिश का हाल
गुना@जावेद खान की रिपोर्ट...
शहर में हो रही भारी बारिश के चलते नुकसान की कई खबरें आ रही हैं। कुछ जगह बारिश के चलते कमजोर इमारत गिर गई। कई जगहों पर पानी भरने से लोग परेशान है। तालाब का बढ़ा हुआ जलस्तर भी परेशानी का सबब बना हुआ है।
शहर में लंबे समय से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते म्याना थाना अंतर्गत बरखेड़ा में एक कच्चा मकान गिर गया। मकान में कुल पांच व्यक्ति थे। घटना के दौरान वे सो रहे थे, मकान गिरने से वे घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उस मकान में दो महिलाएं, दो बच्चे व एक पुरूष बुरी तरह घायल है। उनकी चीख पुकार सुन कर आस पास के लोग उठ गए। आस पास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं दूसरी तरफ कर्नलगंज से आगे पुलिया पर रात्रि में पानी अधिक होने के कारण मोटरसाइकिल से जा रहा युवक बह गया। गनीमत यह रही कि वह तैरना जानता था इस कारण वह बच गया। मोटरसाइकिल और मोबाइल पानी में समा गये। युवक का कहना है कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि पानी के इतन तेज बहाव में, मैं बच कर वापस आ गया।
नदी नाले उफान पर
आपको बता दें कि कल शाम से शहर में हो रही लगातार बारिश के चलते शहर के नदी नाले उफान पर आ गये है। उनका जलस्तर बढ़ने के कारण रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से वे कही आ जा नहीं पा रहे हैंं।
घरों में भरा पानी
जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों में पानी भर गया। कुछ निचले इलाके तो पानी में आधे डूबे हुए है। घर में जमा पानी निकालने के कारण वे रात भर अपने घर में ठीक से सो भी न सके।
Published on:
08 Sept 2018 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
