इसी कड़ी में आज शनिवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से निकलकर बमोरी विधान सभा पहुंचे, जहां उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों का दौरा किया। इसी दौरान वो आदिवासी बाहुल्य सुआटोर गांव पहुंचे, जहां सभा स्थल पर पहुंचते समय उन्होंने गेट पर ही दो बड़े ढ़ोल रखे देखे। ढोल देखकर सिंधिया खुद को रोक नहीं पाए और थिरकते हुए ढोल के पास पहुंचे और उसे बजाना शुरू कर दिया। जिसे देख आदिवासी भाई बहन भी झूमने नाचने लगे। सिंधिया के इस अंदाज को जिसने भी देखा वो खुशी से झूम उठा। फिलहाल, केंद्रीय मंत्री का ढोल बजाते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।