
कियोस्क सेंटरों पर लगी छात्रों की भीड़, सर्वर डाउन होने से नहीं भर पाए फार्म
गुना. पीजी कॉलेज समेत जिले के प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीयन की आखिरी तिथि थी, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से सैकड़ों छात्र पहले चरण में फार्म नहीं भर पाए। अब उनको ज्यादा फीस देकर दूसरे चरण का फार्म भरना होगा।
उधर, उच्च शिक्षा विभाग ने रविवार की छुट्टी होने के बावजूद सभी सरकारी कॉलेज में सत्यापन का कार्य सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं। पीजी कॉलेज में सबसे ज्यादा सीटों पर प्रवेश होना है। इनमें बीए प्रथम वर्ष में 1300 प्रवेश किया जाना है। बीएससी और बीकॉम में भी 360 से अधिक सीटें हैं। स्नातक प्रथम वर्ष और स्नाातकोत्तर के पहले सेमेस्टर में करीब 5000 से ज्यादा सीटें पर प्रवेश प्रक्रिया की जा रही है।
सत्यापन के लिए लगी कतार
कॉलेज में सबसे ज्यादा पंजीयन बीए प्रथम वर्ष में हुए हैं। शहर में पीजी कॉलेज में बीए पहले सेमेस्टर में प्रवेश दिए जा रहे हैं। इसके अलावा दूसरे निजी कॉलेजों में बीए के प्रवेश नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से छात्रों ने पीजी कॉलेज के लिए पंजीयन किया है। शनिवार को सत्यापन कराने के लिए बड़ी संया में छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचे। इस वजह से उनको काफी देर तक कतार में भी लगे रहना पड़ा। उधर, कॉलेज में प्राध्यापकों की एक टीम छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए सक्रिय रही।
यह है प्रवेश प्रक्रिया का चरण
प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम चरण यूजी में ३० मई से ९ जून तक, पीजी में १ जून से १४ जून तक पंजीयन होंगे। इसके बाद यूपी में सत्यापन में १० तक और पीजी में १५ तक होगा। रविवार को भी सत्यापन किया जाएगा। पहले चरण की सीट स्नातक में १४ जून और स्नातकोत्तर में २० जून को पहली चरण के सीट आवंटन पत्र जारी होंगे। फीस २० और २५ जून तक जमा होगी। द्वितीय चरण की प्रक्रिया २२ जून और २७ जून से शुरू होगी। तृतीय चरण ७ जुलाई और ११ जुलाई से एवं सीएलसी २६ जुलाई और ३१ जुलाई से आरंभ होगा।
Published on:
10 Jun 2018, 3:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.