3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्ज्वला योजना का एक केवायसी भरवाने पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिलेंगे 20 रुपए

उज्ज्वला योजना का एक केवायसी भरवाने पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिलेंगे 20 रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 17 Jul 2018, 5:57 PM IST

guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, Self help group, kyc, women Self help group, Ujjwala Plan, Antyodaya Other Planning, Prime Minister's Residence,

उज्ज्वला योजना का एक केवायसी भरवाने पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिलेंगे 20 रुपए

गुना. मिशन इंद्रधनुष के तहत किए गए हेड काउंट सर्वे, टीकाकरण, प्रधानमंत्री जनधन के खाते खोलने में कियोस्क मदद कर रहे हैं या नहीं और खाता धारकों की जानकारी प्रस्तुत की जाए। जो कियोस्क सेंटर इस मामले में रुचि नहीं ले रहे हैं उनको हटाया जाए। महिला स्व-सहायता समूह की पढ़ी-लिखी महिलाएं यदि उज्ज्वला योजना के हित ग्राहियों के केवायसी फार्म पूर्ण कर एजेंसी को उपलब्ध कराती है तो संबंधित हितग्राही के लाभांवित होने के साथ-साथ उन्हें प्रति केवायसी फार्म पूर्ति करने पर 20 रुपए का मेहनताना मिलेगा।

यह बात कलेक्टर विजय दत्ता ने समय सीमा बैठक में सोमवार को कही। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना, अंत्योदय अन्य योजना, प्रधानमंत्री आवास में अनुसूचित जाति, जनजाति, वनवासी और अति पिछड़ा वर्ग के हितग्राही पात्र हैं। उन्हें इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। लोगों को इसकी जानकारी भी दें। जिले में लगभग 25 हजार केवायसी फाई भरे जाना है। प्रति केवायसी र्फार्म के 20 रुपए के मान से मेहनताना एक बड़ी राशि के रूप में महिला समूहों को प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त स्वप-सहायता समूहों से विद्युत बचत के उद्देश्य् से एलईडी बल्बों का विक्रय ग्रामीण अंचल में कराया जा रहा है। इससे उन्हें ६ रुपए प्रति बल्ब मुनाफा मिलेगा। महिला स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने एवं विद्युत ऊर्जा की बचत के उद्देश्य से नोडल अधिकारियों प्रेरक की भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

लंबित शिकायतों को अपने स्तर पर निपटाएं
समय सीमा बैठक में सीएम हेल्प लाइन, प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों के पत्रों, राज्य एवं केन्द्रीय जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ एवं समाधान ऑनलाइन के लंबित पत्रों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि आवेदनों के निराकरण के प्रति संबंधित अधिकारी गंभीर रहें। जिस स्तर पर शिकायतें लंबित हैं, उनको उसी स्तर पर निराकरण किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नीतू माथुर, अपर कलेक्टर अनिल कुमार चांडिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।