8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

crime: लहसुन की रखवाली करने खेत पर सो रहे युवक की गला काटकर हत्या

लहशन की रखवाली करने खेत पर सो रहे युवक की गला काटकर हत्या

2 min read
Google source verification

गुना

image

Deepesh Tiwari

May 19, 2018

crime mews, guan crime, guna patrika, patrika bhopal, murder, police, guna police,

crime: लहसुन की रखवाली करने खेत पर सो रहे युवक की गला काटकर हत्या

गुना। जिले के राधौगढ़ थाना अंतर्गत जंजाली चौकी के ग्राम प्रेम नगर कंजीपुरा में एक 18 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि युवक खेत में बने घर के पीछे लहसुन की रखवाली करने के लिए सोया हुआ था। सुबह परिजनों ने देखा तो युवक खटिया पर मृत अवस्था में मिला।

परिवार वालों को नहीं समझ आ रहा कि यह अचानक क्या हो गया। परिवार वाले जब सुबह खेत पर उठाने गए। तब उन्होंने देखा कि बलवीर तो खून से लथपथ पड़ा हुआ है। यह देखकर उन्होंने आसपास के लोगों को आवाज लगाई। लोगों में तुरन्त ही सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मृतक का पूरा नाम बलवीर धाकड़ और पिता का नाम डालचंद धाकड़ है। यह निवासी प्रेम गढ़ बताया जाता है। आस पास के लोगों ने बताया कि जहां तक हमें पता है बलवीर बहुत ही अच्छा लड़का था। वह किसी भी तरह की बुरी संगत का शिकार नहीं था। सभी के साथ वह बहुत अच्छे से पेश आता था। पता नहीं उसके साथ ऐसा कैसे हो गया।

परिवार वाले बलवीर की मौत से सदमे में है। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। वे बार बार भगवान से कह रहे कि उनका बेटा उन्हें लौटा दिया जाएं। उसकी क्या लगती थी जो इस तरह उसकी मौत हुई। हमने तो सोचा भी नहीं था ऐसा कुछ हो जाएंगा। अगर थोड़ा सी अंदाजा होता, तो रात को उसे खेत पर सोने ही नहीं देते।

पुलिस को दी गई सूचना
बलवीर की ऐसी हालत देखकर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का ज्याजा लिया और रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही मृतक के शरीर को पीएम के लिए भेजा। पुलिस पीएम का इंतजार कर रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कारवाई की जाएंगी।