26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूमि विवाद सुलझाने का गुना मॉडल देशभर में छाया, ‘मोबाइल कोर्ट’ को मिला नेशनल अवार्ड

Mobile Court : भूमि विवादों के त्वरित निराकरण की पहल को 109वें SKOCH Summit में ‘Foundation of Inclusive Growth’ श्रेणी में सम्मान। एसडीएम अमित सोनी और तहसीलदार देवदत्त गोलियां ने लिया SKOCH Award।
2 min read
Google source verification
Mobile Court

गुना कलेक्टर के 'मोबाइल कोर्ट' को राष्ट्रीय सम्मान (फोटो सोर्स: Patrika)

Guna News :मध्य प्रदेश के गुना जिला प्रशासन का एक खास मॉडल देशभर में छाया हुआ है। राजस्व विभाग के नवाचार 'मोबाइल कोर्ट' को नई दिल्ली में आयोजित 109वें SKOCH Summit 2026 में ‘Foundation of Inclusive Growth’ केटेगिरी में SKOCH Award से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को मिल है, जिसे उनकी ओर से एसडीएम अमित सोनी के साथ तहसीलदार देवदत्त गोलिया ने नई दिल्ली में शनिवार को लिया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला ये सम्मान जिला प्रशासन गुना की नवाचार आधारित एवं नागरिक-केंद्रित कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

आमजन के द्वार पहुंचकर भूमि विवादों का निराकरण

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में चलने वाली 'मोबाइल कोर्ट' पहल का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाकर भूमि संबंधी मामलों एवं विवादों का मौके पर ही त्वरित निराकरण करना है। इस पहल के जरिए अब तक लगभग 424 से ज़्यादा मामलों में निराकरण किया जा चुका है। लंबे समय से लंबित विवादों को पक्षकारों की आपसी सहमति से सुलझाने की दिशा में भी पहल के माध्यम से प्रभावी प्रयास किए गए हैं।

समयबद्ध निराकरण से आमजन को मिली सुविधा

'मोबाइल कोर्ट' के जरिए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण किया जाता है। इससे आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता कम हुई है और प्रशासनिक सेवाएं अधिक सुगम एवं सुलभ बनी हैं। समयबद्ध निराकरण से भूमि संबंधी विवादों में कमी लाने तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिली है।

नवाचार आधारित सुशासन को राष्ट्रीय पहचान

SKOCH Award से सम्मानित होना जिला प्रशासन गुना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान नागरिकों तक प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, नवाचार के माध्यम से समस्याओं के समाधान तथा नागरिक-केंद्रित सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को दर्शाता है। जिला प्रशासन द्वारा जनसेवा को अधिक प्रभावी, सुगम एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।