21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सिंधिया के कारण दो फाड़ होगी भाजपा…’ पूर्व विधायक के आरोप बने सोशल मीडिया पर ट्रेंड

Mamta Meena allegations: पूर्व विधायक ममता मीना ने वीडियो जारी कर कहा- 'अंग्रेजों के गुलाम मित्रों के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', पति पर एफआईआर के बाद ममता मीणा ने सिंधिया पर किया सीधा हमला।
2 min read
Google source verification
Mamta Meena allegations against Jyotiraditya Scindia

Mamta Meena allegations against Jyotiraditya Scindia, ममता मीणा व ज्योतिरादित्य सिंधिया (Source-mamta meena, jyotiraditya scindia facebook page)

Guna Mamta Meena allegations against Jyotiraditya Scindia: मध्यप्रदेश की गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पूर्व विधायक ममता ने सीधा हमला बोला है। ममता मीणा ने खुले तौर पर सिंधिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी कर कहा है, 'जिस तरह से रानी लक्ष्मीबाई से अंग्रेजों के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ी थी, उसी तरह हम भी अंग्रेजों के गुलाम मित्रों के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ेंगे'। बता दें कि हाल ही में पूर्व विधायक ममता मीणा के पति पूर्व IPS रघुवीर सिंह मीना पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद से ममता मीणा ने सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

'सिंधिया के कारण दो फाड़ होगी भाजपा'

ममता मीणा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें ममता मीणा ने सिंधिया पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है, 'आपने जिस दिन से मेरे पति पर FIR कराई है, उसके लिए कोर्ट है, हम कोर्ट के माध्यम से इसे झेल लेंगे। आप अधिकारियों पर रौब झाड़ सकते हैं लेकिन ममता मीणा पर रौब नहीं झाड़ पाएंगे। इनका इतिहास देखिए अंग्रेजों के साथ मिलकर रानी लक्ष्मीबाई के साथ क्या किया, ये कांग्रेस में सांसद बने मंत्री बने, लेकिन जब केपी यादव ने इन्हें हराया तो हार से तिलमिला गए। सत्ता के स्वार्थ में कांग्रेस की सरकार गिरा दी, इन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए। इनके कारण आने वाले समय में भाजपा में दो फाड़ होने में देर नहीं लगेगी।'

'अंग्रेजों के गुलाम मित्रों से डरने वाली नहीं हूं'

ममता मीणा ने खुली चुनौती देते हुए कहा है 'मैं अंग्रेजों के गुलाम मित्रों से डरने वाली नहीं हूं। आने वाले 2029 के लोकसभा चुनावों में सिंधिया को समझ आ जाएगा कि जनता का जवाब क्या है। आपने मतदाता तो धमकाने का जो काम किया है वो पूरा क्षेत्र ही नहीं पूरा देश देख रहा है। आप कह रहे हो निवेदन करोगे तो काम होगा, अगर ऐसा है तो चुनाव के वक्त आपका पूरा परिवार क्यों क्षेत्र में वोट में मांगने के लिए घर-घर जाते हैं।'

एसटी वर्ग से डीएसपी बनने का आरोप

ममता मीणा के पति पूर्व IPS रघुवीर सिंह मीणा पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए आरक्षित वर्ग का लाभ लेने का आरोप है। उनके खिलाफ पुलिस मुख्यालय की सतर्कता शाखा ने धोखाधड़ी, साजिश, गलत दस्तावेज तैयार करने और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। आरोप है कि रघुवीर सिंह मीणा ने एसटी वर्ग के प्रमाण पत्र के आधार पर MPPSC के जरिए DSP पद पर चयन हासिल किया और बाद में सेवा संबंधी लाभ लिए।