30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018: कलेक्टर-एसपी की चुनाव आयुक्त से शिकायत, मंडी सचिव भी निशाने पर

आचार संहिता में जारी हैं शिकायतें चाचौड़ा भाजपा प्रत्याशी ममता मीना ने की शिकायत, कांग्रेस का पक्ष करने के आरोपकई अन्य शिकायतों पर भी हो रही है जांच....
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 14 Nov 2018, 11:02 AM IST

news

MP ELECTION 2018: कलेक्टर-एसपी की चुनाव आयुक्त से शिकायत, मंडी सचिव भी निशाने पर

गुना। चाचौड़ा से भाजपा प्रत्याशी ममता मीना ने जिले के दो सर्वोच्च अधिकारियों कलेक्टर विजय दत्ता व एसपी निमिष अग्रवाल को निशाने पर लेते हुए निर्वाचन आयोग को शिकायत कर दी है। वहीं एक अन्य भाजपा पदाधिकारी ने मंडी सचिव रियाज अहमद को हटाने की मांग की है।

एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी...
वहीं एक शिकायत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विट्ठलदास मीना के विरुद्ध प्रशासन एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी कर रहा है। चुनावी मौसम प्रशासन व सरकारी कर्मचारियों के लिए भी नई चुनौतियां लेकर आया है। लगातार काम का बोझ के बीच अपने खिलाफ हो रही शिकायतों का भार भी उठाना पड़ रहा है।

पुलिस प्रशासन के मुखिया पर हमला बोला....
छुट-पुट शिकायतों के बाद अब ममता मीना ने सीधे जिला और पुलिस प्रशासन के मुखिया पर ही हमला बोल दिया है। दोनों के विरुद्ध कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रभावित करने के आरोप लगाए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी आरोप लगाया है कि दोनों अधिकारी कांग्रेस पार्टी के आपराधिक व्यक्तियों को संरक्षण दे रहे हें।

तुरंत कार्रवाई की मांग की है....
थाना कुंभराज में 19 सितंबर 2018 को रामदास पुत्र पुरुषोत्तम राजपूत, भवानीसिंह राजपूत व अन्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। 2 माह बीत जाने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी के लिर्ए कार्रवाई नहीं की। रामदास और उनकी पत्नि कांग्रेस की ओर से नपाध्यक्ष रहे हैं। वे खुद को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का रिश्तेदार भी बताते हैं। उन्होंने तुरंत कार्रवाई की मांग की है।


इधर मंडी सचिव भी घेरे में, हुई शिकायत...
कलेक्टर व एसपी के साथ मंडी सचिव रियाज अहमद भी लपेटे में आ गए हैं। आरोप है कि वे कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं और पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। दरअसल कांग्रेस ने गुना से अपना प्रत्याशी चंद्र प्रकाश अहिरवार को बनाया है। जो स्वयं तो मंडी डायरेक्टर हैं।

चंद्र प्रकाश अहिरवार की मां मीरा बाई अहिरवार मंडी अध्यक्ष हैं। जिसके कारण मंडी सचिव निशाने पर आ गए हैं। उन्हें पद से हटाकर जिले के बाहर भेजने की मांग शिकायत धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने की।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर होगी एफआईआर...
वहीं दूसरी ओर राजनैतिक दल भी एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें कर रहे हैं। ऐसी ही एक शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विट्ठलदास मीना के विरुद्ध 22 अक्टूबर को की गई थी।

जिसके बाद उनकी भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष विट्ठलदास मीना ने सभा के दौरान वोटरों को लुभाते हुए कहा था कि आपको हम ले जाएंगे, वाहनों की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर वोटरों को लुभाने का आरोप लगाया था।

शिकायत पर अब प्रशासन कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। उनके विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर करवाई जा सकती है। डिप्टी कलेक्टर शिवानी रैकवार ने बताया कि एफआईआर के लिए रिटर्निंग अधिकारी को कहा गया है।

कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतों की संख्या बढ़ी...
बीआरसीसी दशरथसिंह मीना के विरुद्ध शिकायत करते हुए उन पर चाचौड़ा से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है। प्रशासन उन्हें दूसरी जगह अटैच करने की तैयारी कर रहा है।


दिनेश शर्मा गुना ने जल संसाधन विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड 1 अतरसिंह मीना के विरुद्ध भोपाल में कार्यरत रहते हुए बमोरी विधानसभा के कर्मचारियों के साथ पीजी कालेज में प्रशिक्षण लिया, ताकि यहां राजनैतिक गतिविधियां संचालत कर सकें।

मनीष यादव चाचौड़ा ने नगर पंचायत चाचौड़ा के स्थाई कर्मी नितिन श्रीवास्तव की शिकायत की है। उन पर चाचौड़ा से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का आरोप है। शिकायत में बताया गया है कि वे प्रतिदिन भाजपा प्रत्याशी के घर पर आते-जाते हैं।


सचिन श्रीवास्तव ने गुलाबगंज थाना कैंट में 19 लोगों के नाम दिए हैं। जो चुनाव के समय मतदान को प्रभावित कर सकते हैं। जांच के बाद प्रशासन ने 6 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया है और 6 के प्रकरण कलेक्ट्रेट कोर्ट में लंबित हैं। बाकी की जानकारी भी लगाई जा रही है। इसके अलावा लगातार शिकायतों में इजाफा हो रहा है। जिनका निराकरण जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाएगा।