पीड़ित ने बताया कि वह बेसहारा है, पेट पालने के लिए किसानों की ट्रॉली से कुछ अनाज चुरा लेता है, इसे बेचकर खाने का सामान खरीद लेता है। किसानों की सूचना पर पुलिस पीड़ित को पकड़कर थाने ले आई। लेकिन इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की, इसलिए कार्रवाई नहीं की गई है। उसने पेट भरने के लिए ऐसा किया, इसलिए हमने उसे छोड़ दिया।