27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिसकर्मी ने फेसबुक पर दी भाजपा नेता को बधाई!

जिले में अब तक दो सरकारी कर्मचारियों पर के खिलाफ आ चुकी है शिकायत....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 21 Oct 2018, 1:20 PM IST

news

ec

गुना@ मोहर सिंह लोधी की रिपोर्ट....
गुना जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा आचार संहिता प्रभावी होने के दौरान भाजपा नेता को बधाई देने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर भाजपा के चाचौड़ा मंडल अध्यक्ष को फोटो के साथ जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी है, जिसके चलते सरकारी कर्मचारियों पर कई तरह की बंदिशें हैं। लेकिन कई बार कर्मचारी इन्हें भूल जाते हैं। जिसके चलते उन्हें कार्रवाई का शिकार भी होना पड़ता है।

जिले में अब तक दो सरकारी कर्मचारियों पर के खिलाफ शिकायत आ चुकी है। अब फतेहगढ़ थाने में पदस्थ दीवान अजय तिवारी ने चाचौड़ा के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह राजपूत को उनका फोटो लगाकर शुभकामनाएं दी हैं।

सपा अध्यक्ष के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज...
उधर रायसेन जिले के बेगमगंज में शुक्रवार रात दशहरा के चल समारोह में बिना अनुमति टेंट लगाकर पार्टी का बैनर लगाकर जुलूस का स्वागत करने वाले सपा अध्यक्ष गौरी यादव के खिलाफ मध्य प्रदेश चुनाव आयोग के निर्देश पर बेगमगंज में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

गौरी यादव सिलवानी बेगमगंज विधानसभा से सपा के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। उन्होंने पुराना बस स्टैंड पर दशहरा के चल समारोह का स्वागत समारोह आयोजित किया। वहां पर टेंट लगाकर जुलूस के लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया था।

यहां पर समाजवादी पार्टी का बैनर लगाया गया था, जिस पर पार्टी के नेताओं के फोटो चस्पा थे। इस तरीके के किसी आयोजन की उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से कोई अनुमति नहीं ली थी।

मामला मध्य प्रदेश चुनाव आयोग के पास पहुंचने पर उनके निर्देश पर सिलवानी विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम संतोष चंदेल ने आचार संहिता का उल्लंघन का मामला थाना पेश किया। जहां गोरी यादव के खिलाफ धारा 188 के तहत संपत्तिविरुपण अधिनियम 1994 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बिना अनुमति के टेंट और पार्टी का बेनर लगाया था।
संतोष चंदेल, एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी