25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्र में बदलेंगे नियम, देवी मंदिर में नहीं जलेगी अगरबत्ती, ये है कारण

Sharad Navratri 2025: शरद नवरात्रि महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। बीसभुजा देवी मंदिर में इस बार खास नियम लागू होंगे जिसके तहत इस बार मंदिर में अगरबत्ती नहीं जलाई जायेगी। (mp news)
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 15 Sep 2025, 9:43 AM IST

Sharad Navratri Bisbhuja Devi temple guna darshan mp news

Sharad Navratri Bisbhuja Devi temple guna darshan (फोटो- सोशल मीडिया)

MP News:गुना के बजरंगगढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री बीसभुजा देवी मंदिर (Bisbhuja Devi temple) में इस वर्ष भी परंपरागत रीति-रिवाज के साथ शरद नवरात्रि पर्व (Sharad Navratri 2025) मनाया जाएगा। आयोजन 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी है। जिसमें साफ-सफाई, रोशनी, जल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दी है।

कौन क्या देखेगा व्यवस्था

  • पेयजल और सफाईः मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और ग्राम पंचायत बजरंगगढ़ मिलकर करेंगे। नगरपालिका परिषद गुना प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराएगी। रंगाई-पुताई व सफाई का काम ग्राम पंचायत के जिम्मे रहेगा।
  • स्वास्थ्य, सुरक्षा और बिजलीः मेले के दौरान स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। मेडिकल टीम तैनात रहेगी ताकि परेशानी न हो। बिजली विभाग तार सुधारकर निर्बाध आपूर्ति देगा। परिवहन व यातायात विभाग पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण और वन-वे व्यवस्था करेंगे।
  • सड़क और रौशनीः लोक निर्माण विभाग सड़क मरम्मत करेगा। मंदिर से लेकर परिक्रमा मार्ग तक रोशनी और सजावट की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
  • विशेष इंतजामः मंदिर परिसर में पॉलिथीन जब्ती, नारियल चढ़ाने, अगरबत्ती जलाने पर रोक, निरंतर सफाई, शौचालय की देखरेख और भीड़ नियंत्रण के लिए वॉलेंटियर लगाए जाएंगे।