(गुवाहाटी,राजीव कुमार): असम में अब शादियां राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में नाम है या नहीं, यह देखकर की जा रही है। यदि नाम नहीं तो शादी नहीं। असम के सिलचर के एक गांव में ऐसा ही हुआ है। एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी इसलिए होने नहीं दी क्योंकि भावी वर अपनी नागरिकता से संबंधित कागजात दिखा नहीं पाया।