25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Assam / Guwahati / Assam Triple Murder: तीन हत्याओं के आरोपी हथियार बरामदगी के दौरान भागने लगे, पुलिस ने चलाई गोलियां; दो जवान भी घायल

Assam Triple Murder: तीन हत्याओं के आरोपी हथियार बरामदगी के दौरान भागने लगे, पुलिस ने चलाई गोलियां; दो जवान भी घायल

Assam Police Firing: असम के डुलियाजान ट्रिपल मर्डर केस में हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों पर पुलिस ने फायरिंग की। दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 25 Nov 2026, 9:46 AM IST

Assam Police Firing

असम के डुलियाजान में ट्रिपल मर्डर मामले की जांच के दौरान तलाशी अभियान चलाती पुलिस। (Ai Generated Photo)

Assam Police Firing: असम के डुलियाजान में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस को उस समय गोली चलानी पड़ी, जब हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए गए दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस की फायरिंग में राजू दास और अमीर दास के पैरों में गोली लगी। वहीं, इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना डिब्रूगढ़ जिले के बालिजान टी एस्टेट इलाके की है।

पुलिस दोनों आरोपियों को हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश में लेकर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान दोनों ने जवानों पर हमला कर भागने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल राजू और अमीर को इलाज के लिए डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घायल पुलिसकर्मी मनोज लाहोन और नितुल सैकिया का इलाज डुलियाजान के ऑयल अस्पताल में कराया गया।

हथौड़ा बरामद कराने पहुंची थी पुलिस

पुलिस टीम आरोपियों को उस जगह लेकर गई थी, जहां हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा छिपाए जाने की आशंका थी। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला किया और भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद अस्पताल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई।

चार लाख रुपए के कर्ज में रची हत्या की साजिश

यह मामला 16 नवंबर को डुलियाजान के कमलाबाड़ी इलाके में सामने आया था। यहां रिटायर्ड ऑयल इंडिया अधिकारी चंद्रकांता भुइयां, उनकी पत्नी एलिजा और बेटी निहारिका के शव घर में मिले थे। तीनों की हथौड़े से हत्या की गई थी।

पुलिस ने इस मामले में 17 नवंबर को राजू दास और अमीर दास को सिमलुगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था। जांच के मुताबिक, राजू करीब सात साल से इस परिवार के मकान में किराए पर रह रहा था। ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी में करीब चार लाख रुपए गंवाने के बाद उस पर कर्ज हो गया था।

पुलिस का आरोप है कि इसी कर्ज से छुटकारा पाने के लिए राजू ने घर में लूट की योजना बनाई और अपने साथी अमीर को भी इसमें शामिल कर लिया। इसके बाद दोनों ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी। अब पुलिस इस मामले में हत्या में इस्तेमाल हथियार और दूसरे सबूत जुटाने में लगी है।