19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Assam / Guwahati / नमामि ब्रह्मपुत्र व नमामि बराक के बाद अब तक खनन का बाट जोह रही है दोनों नदियां

नमामि ब्रह्मपुत्र व नमामि बराक के बाद अब तक खनन का बाट जोह रही है दोनों नदियां

फिलहाल राजस्व व राज्य आपदा प्रबंधन और वित्त विभाग के साथ बातचीत जारी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 26 Sep 2018, 9:01 PM IST

file photo river

file photo river

(पत्रिका ब्यूरो,गुवाहाटी): नमामि ब्रह्मपुत्र और नमामि बराक महोत्सव के दौरान जोरशोर से ब्रह्मपुत्र और बराक नदी के खनन की बात कही गई थी। लेकिन लंबें समय बाद भी इसका कार्य शुरू नहीं हो पाया है। असम विधानसभा में बुधवार को प्रतिपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया के एक लिखित सवाल के जवाब में राज्य के जल संसाधन मंत्री केशव महंत ने लिखित जवाब दिया है कि ब्रह्मपुत्र और बराक नदी के खनन के लिए विभाग को एसडीआरएफ मद में 18 करोड़ की योजना मिली थी। इसके लिए दो बार राष्ट्रीय निविदा आमंत्रित की गई। लेकिन उपयुक्त निविदा नहीं मिली। बाद में गठित सलाहकार समिति के सुझाव अनुसार ग्लोबल टेंडर देने का फैसला हुआ। इसके लिए फिलहाल राजस्व व राज्य आपदा प्रबंधन और वित्त विभाग के साथ बातचीत जारी है।


मंत्री ने कहा कि ड्रेजर उपलब्ध होने से जरूरत के अनुसार ब्रह्मपुत्र और बराक में खनन का कार्य किया जाएगा और इसके लिए समय निर्धारित किया जाएगा । वहीं राज्य के परिवहन विभाग और केंद्र के अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ एक तितरफा करार हुआ है, उसके अनुसार केंद्रीय अंतर्देशीय जल प्राधिकरण को खनन का काम सौंपा गया है । मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने इन्हें काम के अग्रगति के बारे में जानकारी लेने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन उत्तर देने तक कोई जवाब नहीं मिला है । मजे की बात है कि बाढ़ से लगातार भारी नुकसान होता है । नदियों के खनन से उनकी धारण क्षमता बढ़ जाएगी । लेकिन घोषणा के डेढ़ साल बाद भी कुछ नहीं हो सका है । खनन के बाद जल परिवहन की सुविधाएं भी बढेगी। लेकिन कोई काम आगे नहीं बढ़ा है ।

यह भी पढे: रक्तदान करने से पहले अब पुरुषों को बताना होगा वे समलैंगिक हैं या नहीं, ये है इसके पीछे की वजह