(पत्रिका ब्यूरो,गुवाहाटी): राज्य में 2016 में भाजपा नीत गठबंधन सरकार के आने के बाद से अगस्त 2018 तक राज्य में 32,248 चोरियों, 359 डकैतियों, 15,741 अपहरण, 10,296 यौन उत्पीड़न, 4,130 बलात्कार, 15,470 दहेज उत्पीड़न के मामले, 6,275 सड़क दुर्घटनाओं में मौतें और अंधविश्वास के चलते 21 मौतों की घटनाएं हुई हैं। अगप के विधायक रमेंद्र नारायण कलिता के पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए गृह विभाग की ओर से राज्य के संसदीय मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने सदन में यह लिखित जवाब दिया।