(पत्रिका ब्यूरो,गुवाहाटी): असम के उद्योग व वाणिज्य मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने सदन में कहा कि एडवांटेज असम राज्य में पहली बार के लिए आयोजित किया गया था। इस पहली बार से ही सौ फीसदी निवेश की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। गुजरात में सातवीं बार के लिए वाईब्रेंट गुजरात का आयोजन हुआ। इसमें चार लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए, लेकिन पहले के वाईब्रेंट गुजरात में सिर्फ 1000 करोड़ के ही प्रस्ताव आए थे।